नवगछिया । सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के बैनर तले नगर पंचायत नवगछिया के अमघट्टा मध्य विद्यालय के प्रांगण में बहुजन विरासत और बहुजन आंदोलन: एजेंडा व कार्यभार पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि वर्ण-जाति व्यवस्था और पूंजीवाद मेहनतकशों-बहुजनों का दुश्मन है।

दलितों-आदिवासियों व पिछड़ों को सम्मान, हक-हिस्सेदारी व बराबरी के लिए एकजुट होकर इन दो दुश्मनों से लड़ना ही होगा। पूर्व मुखिया रवीन्द्र कुमार दास, रामानन्द पासवान, सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के नसीब रविदास, बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के अनुपम आशीष ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता मदन राम व संचालन बिनोद राम ने की। मौके पर पार्षद रिंटू सिंह, अशोक अंबेडकर, राजीवकुमार, घोलटी राम, आकाश कुमार, मतवाला कुमार, जुगनू यादव, उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *