नवगछिया:  सार्वजनिक पुस्तकालय औलियाबाद में पुस्तकालय कोर कमिटी के सदस्यों और छात्र छात्राओं के बीच एक विशेष बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय मुखिया मड़वा पूरव पंचायत सह सार्वजनिक पुस्तकालय औलियाबाद, अध्यक्ष श्रीमती उषा निषाद जी के द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान छात्र – छात्राओं के समस्या को सुना गया और उन बातों को अमल में लाते हुए उनके निदान की भी बात कहीं गई। पुस्तकालय के सुचारु रूप से संचालन के लिए सभी पदेन सदस्य को पुरी सक्रियता के साथ अपने कार्य का निर्वाहन करने को कहा। बैठक में पुस्तकालय का मासिक बजट जारी किया गया और पूर्व के आय – व्यय का ब्योरा भी पेश हुआ।

साथ ही पुस्तकालय में आवश्यक संसाधनों की पूर्ति के लिए निर्देश जारी किया गया। वहीं इस बैठक में गणमान्य उपस्थिति संरक्षक, सार्वजनिक पुस्तकालय औलियाबाद संदीप कुमार डोकानियाँ की रही। साथ में प्रधानाध्यापक, कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे अनिल कुमार दीपक जी,अध्यक्ष मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड बिहपुर सह उपाध्यक्ष सार्वजनिक पुस्तकालय औलियाबाद अमित कुमार सुमन जी,पंसस दारोगा प्रसाद सिंह जी,समाजसेवी मान्यवर शिवनंदन सिंह जी,शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक मनिभूषण शर्मा जी बैठक में मौजूद रहें।

बैठक को आयोजित करने में संतोष कुमार मालाकार,मो. बब्लू, मो.सोहराव,बिहारी कुमार, पांडव कुमार,जयहिन्द कुमार, गुड्डू कुमार, कृष्णा कुमार,जीतेन्द्र सोनी जी का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट सुजीत कुमार सुमन द्वारा जारी….

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *