बिहपुर। सावन की सातवीं सोमवारी पर अल सुबह से ब्रजलेश्वरधाम बोलबम के जयकारों से गूंजने लगा। शिवभक्तों ने महादेव पर फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि चढ़ाया। शिवभक्त महिलाएं नंदी के कान में भी मनोकामना सुनाती नजर आईं।

मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा समेत अन्य ने बताया कि करीब 80 हजार शिवभक्तों ने जलार्पण किया।

इस दौरान मंदिर के गर्भ गृह में अलग-अलग प्रवेश द्वार से प्रवेश कराया जा रहा था। गर्भगृह में महिला व पुरुष पुलिस बलों की तैनाती थी। झंडापुर ओपी पुलिस शिवभक्तों की सेवा व सुरक्षा में तैनात दिखे। वहीं बिहपुर सीएचसी की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *