देश की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रखंड के कांति नरेश कन्या मवि चकप्यारे में क्विज, भाषण व कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा चार से उपर तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक की अध्यक्षता व संयोजन में हुए इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

वहीं प्रतियोगिता आयोजन से पूर्व सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर प्रधानाध्यापक समेत प्रतिभागी बच्चों शिक्षक अमित कुमार, शिक्षिका नीलम कुमारी, कुमारी निशा भारती व प्रियंका ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानाध्यापक दीपक ने कहा कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में 1831 में जन्मी माता सावित्री ने महाराष्ट्र में महिला शिक्षा को जागृत करने करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया।

वहीं उन्होंने 1848 ई. में महिलाओं को शिक्षित व सशक्त बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के पुणे में पहली बालिका स्कूल की स्थापना करवाई थी। इस मौके पर बाल संसद की प्रधानमंत्री राखी कुमारी, उप प्रधानमंत्री मुस्कान कुमारी, सांस्कृतिक व खेलमंत्री आमना खातून व उपमंत्री सुमित कुमार समेत मौना मंच की तबस्सुम खातून, सना खातून, निधि, वैभवी, तरन्नुम, आरुषि व आसिर आलम आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *