नवगछिया। जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से साहसी बालिका कार्यक्रम के तहत उच्च विद्यालय लत्तीपाकर के परिसर में एक निशुल्क एकदिवसीय मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों, शारीरिक फिटनेस और मार्शल आर्ट के मूल सिद्धांतों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि शिविर का संचालन अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट होल्डर एवं राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने मुख्य कोच के रूप में किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य कुमारी विजया सिन्हा, ताइक्वांडो कोच मुकेश कुमार, संजय सिंह, मोनी कुमारी, खेल शिक्षक मो. गुलाम मुस्तफा और राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत भी उपस्थित रहे।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को जिला संघ की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

जिला ताइक्वांडो संघ के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *