नवगछिया। नवगछिया में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। शुक्रवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर राज पैलेस के समीप लत्तीपाकर से आ रहे टेंपो को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
जिससे टेंपो पर सवार लत्तीपाकर निवासी मो. इरफान पिता स्वर्गीय मोहम्मद नत्थन की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
