नवगछिया । सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरासिया का नवगछिया के साहू परबत्ता में नागरिक अभिनंदन किया गया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि आनेवाली पीढ़ी नौजवानों की है आने वाला आपका भविष्य कैसा होगा यह आपको तय करना है। उन्होंने कहा कि नौजवान नौकरी की तलाश में अपना जीवन बर्बाद नहीं करें। कहा कि मोबाइल के युग में मोबाइल ने बच्चे को परिवार से अलग कर दिया है। इससे बचें अपने और परिवार का भविष्य बनाएं।

मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मण्डल, पूनम चौरासिया, अभय वर्मन पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्णिया जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष क्रांति देवी, पूर्व मुखिया अवधेश साहू, प्रेमनन्दन साहू, अनंत साहू, रत्नेश साहू, भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर, मृणाल शेखर ने अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में पिछले दिनों संसद में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए भागलपुर का सम्मान बढ़ाने वाली अपूर्वा का सम्मान राज्यपाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार साहू ने किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *