कोरोना मरीज मिलने के बाद नवगछिया में तीन किलोमीटर तक सील है। इस बीच लोगों को आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने के लिए अनुमंडल कार्यालय द्वारा किराना और दवा दुकानदारोंको होमडिलीवरी के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन इन दुकानदारों द्वारा शाम समय दुकान चलाया जा रहा है।

बाजार के कुछ लोगों की शिकायत पर एसडीओ मुकेश कुमार ने होम डिलीवरी के लिए 10 खाद्यान्न और छह दवा दुकानदारों को अधिकृत किया गया है। बताया कि खाद्यान और दवा दुकानदारों को होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया गया है। अगर वे दुकान में भीड़ लगाकर सामान बेचते पकड़े गए तो दुकान सील कर दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *