नवगछिया। नवगछिया के नोनिया पट्टी में रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के चार दिन बाद भी अभी तक नोनियापट्टी के लोग डरे-सहमे हैं।
Total Downloads: 339
घटना के एक दो दिन बाद एक गैस की कालाबाजारी और अवैध रीफिलिंग करने वाले लोगों ने अपने धंधे को बंद कर दिया था लेकिन प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए कारोबारी फिर से अपना कारोबार चोरी छिपे कर रहे हैं। पहले जो काम सरेआम होता था अब वह चोरी छिपे किया जा रहा है।
गैस की तरह अवैध पटाखा गोदाम में भी हो सकता है धमाका

नवगछिया मुख्य बाजार में पटाखे के कई गोदाम शहर के बीचोबीच और बढ़ी आबादी में रहता है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।
