नवगछिया में पूर्णिया के चर्चित ब्लॉगर एवं युवा कारोबारी सूरज बिहारी हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। इस मामले में पुलिस ने नवगछिया के खगड़ा गांव की एक महिला से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी स्नेहिल झा लगातार उक्त महिला के संपर्क में था। मोबाइल कॉल डिटेल और डेटा जांच में दोनों के बीच बातचीत की पुष्टि हुई है। महिला आरोपी स्नेहिल झा की रिश्तेदार बताई जा रही है।

शनिवार को एसटीएफ और एसआईटी की संयुक्त टीम नवगछिया पहुंची। परबत्ता थाना पुलिस के सहयोग से टीम ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि 27 जनवरी की सुबह पूर्णिया के बसंत विहार इलाके में पंचायत के दौरान सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि सूरज के छोटे भाई उदय यादव के एक दोस्त द्वारा सोशल मीडिया पर एक युवती की तस्वीर साझा की गई थी। इसी बात को लेकर युवती के कथित बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा ने पहले सूरज शर्मा और बाद में उदय यादव से विवाद किया।

मामले को सुलझाने के उद्देश्य से पंचायत बुलाई गई थी। सूरज बिहारी के पास निजी बॉडीगार्ड मौजूद था, लेकिन पंचायत में शामिल होने से पहले उनके हथियार बाहर रखवा दिए गए थे। पंचायत के दौरान ही सूरज बिहारी पर तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें गोलियां उनकी छाती में लगीं।

घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूरज बिहारी की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी डेढ़ साल की एक बेटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *