नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर संगम झा का निधन बुधवार को उत्तर प्रदेश नोएडा के स्थित अपने घर पर हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया है। निधन पर गोपालपुर प्रखंड सहित पूरे सैदपुर गांव में शोक की लहर पर फैल गया।

उनकी इंसानियत एवं व्यवहार कुशल विचार को जानकर उनके चाहने वाले उनके घर पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना देने एवं जानकारी लेने पहुंचने लगे है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई लोगों को कई मौकों पर सहयोग दिए हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संगम झा वर्ष 1982 में सैनिक स्कूल तिलैया से एनडीऐ पास कर सैनी सेवा में अपना योगदान दिए थे।वह पढ़ने में तेजस्वी मेधावी होने के कारण अपने समय में पीछे मुड़कर के नहीं देखे और बढ़ते चले गए।

उनके दो संतान हैं जो राजस्थान मे इंजीनियरिंग पद पर कार्यरत है। ब्रिगेडियर वर्ष 1986 में सेकंड लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत होने के दौरान दिल्ली के राजपथ पर सलामी का भी नेतृत्व किए हैं। यह देश के कई हिस्सों में सैन्य अधिकारी के रूप में कार्य किए हैं।

इनके निधन पर इनके भाई इनकी मां परिजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। भाई सेवानिवृत्त प्राध्यापक विजय झा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के ऊपर काफी गहरा दुःख का समय है। यह परिवार का मुख्य लोगों में एक थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *