नवगछिया: मजदूर दिवस के अवसर पर सेवार्थ ( समाजिक कार्य संस्था ) नवगछिया के तत्वावधान में निःशुल्क होमियोपैथी चेचक रोधी दवा वितरण शिविर का आयोजन बाल भारती विधालय नवगछिया मे किया गया। शिविर में दवा का वितरण डाँ अनंत विक्रम के देखरेख मे हुआ।
Total Downloads: 105
इस अवसर पर सेवार्थ के अध्यक्ष डाँ संदीप गुप्ता, मूख्य सलाहकार सह ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती, संयुक्त सचिव पुर्षोतम कुमार, ओम प्रकाश सिंह, बबिष्णू कुमार, बैध रंजन मिश्रा, मनोज केजरीवाल,अमित कुमार, संजीव पासवान, डीसीएलआर नवगछिया श्री परमानंद साह, बाल भारती विधालय के उपाध्यक्ष श्रीअजय रूगटा,विद्यालय प्रशासक डीपी सिह ,विकास पाण्डेय समेत सभी द शिक्षक गण आदि उपस्थित थे।

इस शिविर मे 1800 बच्चों को दवा पिलाई गई।वही डी सी एल आर परमानंद साह जी एवं विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री अजय रुंगटा जी ने सेवार्थ संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किये गए सेवा भाव को काफी सराहनीय कहा।
