नवगछिया। व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को एसीजेएम तीन राहुल कुमार को अधिवक्ताओं ने भावभीनी विदाई दी। उनका स्थानांतरण पटना हो गया है। विदाई समारोह में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावे एसडीओ मुकेश कुमार भी उपस्थित थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण चौधरी कौशल की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और पदोन्नति के बाद फिर से नवगछिया आने की कामना की। मौके पर अधिवक्ता विभाष सिंह, रजनीश कुमार, दीपक ठाकुर, श्रीकिशोर झा, अजित कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

