नवगछिया : शुक्रवार की संध्या में नवगछिया के सामाजिक संस्था सेवार्थ ने नवगछिया स्टेशन परिसर में भूखे जरूरतमंद लोगों के बीच निशुल्क भोजन का वितरण किया. यह सेवार्थ द्वारा चलाई गई रोटी बैंक सेवा का छठा सप्ताह था. यह संस्था सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को स्टेशन परिसर में भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है.
Total Downloads: 378
आज के इस भोजन वितरण के कार्यक्रम में नवगछिया के व्यवसाई सूर्यप्रकाश साह उर्फ बबलू जी का सहयोग रहा. वहीं उपस्थित सेवार्थ के संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि हमारी संस्था सेवार्थ द्वारा स्थानीय अन्य सामाजिक संस्था के सहयोग से डेंगू के बचाव हेतु जागरूकता रैली एवं निशुल्क दवाई का वितरण करेगी. जो होम्योपैथ के चिकित्सक डॉ आनंद विक्रम के देखरेख में होगा.

इस मौके पर स्वार्थ के अध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता, सचिव अनन्त विक्रम,पुरुषोत्तम कुमार, आमीर साह, ओमप्रकाश साह, धर्मेंद्र कुमार,अजय कुमार कुशवाहा अभिषेक कुमार डाॅ दीपक कुमा, संतोष गुप्ता, एवं जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद एवं रेल थानाध्यक्ष शत्रुघ्न राय आदि मौजूद थे.

