नवगछिया। नवगछिया में रह रही अनुमंडल क्षेत्र के एक गांव की स्कूली छात्रा और उसकी सहेली के लापता होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक छात्रा की मां ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। छात्रा अपने माता-पिता के साथ नवगछिया के एक मोहल्ले में रह कर पढ़ती है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

आवेदन में कहा है कि 10 मार्च को बेटी की सहेली घर पर आई थी। जब पति शाम चार बजे घर लौटे, तो दोनों की हरकतें देख डांटा। इसके बाद वे अन्य काम में व्यस्त हो गए तो बेटी और उसकी सहेली घर से कहीं चली गई।

बेटी को ढूंढने के लिए सहेली के घर गए, लेकिन उसके माता-पिता ने बताया कि वह घर नहीं पहुंची है। इसके बाद दोनों की खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है। सहेली ने अपना मोबाइल उनके घर छोड़ दिया था। इधर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....