नवगछिया : बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा नवगछिया के मदन अहिल्या महिला सहाविद्यालय परिसर में नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यह नया तीन मंजिला भवन स्मार्ट क्लासरूम सहित महाविद्यालय की अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए समर्पित होगा। इस भवन में कुल 9 कमरे बनाए जाएंगे और प्रत्येक कमरे में 70 बेंच स्थापित की जाएंगी।

महवविद्यालय में लगभग 3500 छात्राएं नामांकित हैं। वर्तमान में, पुरानी इमारत में मौजूद कमरों की संख्या कम होने के कारण इन छात्राओं को पढ़ाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए भवन के निर्माण के बाद, विभिन्न विषयों की कक्षाएं अलग-अलग संचालित की जा सकेंगी। हालांकि, निर्माण कार्य में कुछ देरी आई है क्योंकि रेल ओवरब्रिज के कार्य के चलते निर्माण सामग्री को लाने में मुश्किलें आ रही हैं।

Whatsapp group Join

कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि नए भवन के बन जाने से कॉलेज में सुधार होगा और कक्षाओं में बैठने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास भी शुरू हो जाएगी। प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि नए भवन का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए भवन के आगमन से महिला कॉलेज के शैक्षणिक माहौल में भी निस्संदेह सुधार आएगा। इस बीच, छात्रों में नए भवन के निर्माण को लेकर खुशी की लहर देखी जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....