नवगछिया : फागुनी मेला पर नवगछिया से भागलपुर के लिए 3 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे गाजे बाजे ढोल नगाड़ों के साथ विशाल निशान पद शोभायात्रा श्याम प्रभु की निकाली जाएगी जिसमें नवगछिया से सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे हाथों में निशान लेकर बाबा के जयकारों के साथ भागलपुर के लिए जाएंगे इसकी जानकारी देते हुए मीडिया अशोक केडिया ने कहा कि 2 फरवरी गुरुवार को मारवाड़ी विवाह भवन में बाबा की ज्योत निशान पूजन एवं भजन संध्या का कार्यक्रम होगा
यह निशान शोभायात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से निकलकर भागलपुर मन्दरौजा स्थित श्री श्याम मंदिर तक जाएगी श्याम मंदिर पहुंचकर श्याम भक्त श्याम बाबा को अपना निशान अर्पित करेंगे अनिल केजरीवाल ने कहां की इस निशान शोभायात्रा में नवगछिया बाजार वासियों के तरफ से फूलों की बारिश नगर परिषद नवगछिया की तरफ से विशेष सफाई की व्यवस्था मारवाड़ी धर्मशाला में श्री श्याम भक्त मंडल की तरफ से प्रसाद श्याम दीवाने के द्वारा फूड प्लाजा में बाबा का हुक्म के द्वारा वैभव होटल मे अवधेश साहू की तरफ से जगतपुर के पास अवधेश साहू कोल्डस्टोरेज में संदीप जाजोदिया श्याम कैटरीन के द्वारा चलंत सेवा केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के द्वारा बरारी चाणक्य विहार कॉलोनी में एवं जीरोमाइल भागलपुर से लेकर श्याम मंदिर तक फूलों की बारिश
चलंत पानी शरबत की सेवा भागलपुर में देवी बाबू धर्मशाला में विशेष प्रसाद की व्यवस्था एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा नवगछिया से भागलपुर के रास्ते में श्याम भक्तों के लिए सेवा प्रदान की जाएगी इस निशान शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए संस्था के अनिल केजरीवाल संतोष यादुका अशोक केडिया मनोज चौधरी शंभू रुंगटा शंभू सराफ नंदलाल तिवारी संदीप चिरानियाँ प्रीतम चिरानिया मनोज चौधरी कमल डिबरेवाल गोविंद केडिया रूपेश रुंगटा शिवकुमार डोकानिया संजय चिरानिया आदि सदस्य लगे हुए हैं


