नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के मतदाता आगामी लोक सभा चुनाव में पांच लाख 22 हजार नौ सौ 98 मतदाता अपने वोट डालेंगे। गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में दो लाख 69 हजार तीन सौ 53 मतदाता है। जिनमें एक लाख 41 हजार तीन सौ पुरुष, एक लाख 28 हजार 40 महिलाएं व 13 थर्ड जेंडर हैं। नवगछिया प्रखंड में पुरुष मतदाता 59 हजार दो सौ एक हैं। महिला मतदाता 54 हजार एक सौ 33 हैं। रंगरा चौक प्रखंड में पुरुष वोटर 31 हजार आठ सौ 68 और महिलाएं 28 हजार सात सौ 98 है। गोपालपुर प्रखंड में पुरुष मतदाता 35 हजार एक सौ 72 है, थर्ड जेंडर नो हैं। महिला 31 हजार दो सौ 93 है।
इस्माईलपुर में पुरुष मतदाता 15 हजार 59 है। महिला मतदाता 13 हजार आठ सौ 16 हैं। बिहपुर विधानसभा में पुरुष एक लाख 35 हजार पांच सौ 48, महिलाएं एक लाख 20 हजार 85 मतदाता हैं। नारायण प्रखंड में पुरुष 39 हजार चार सौ 54, महिला 35 हजार एक सौ 91, थर्ड जेंडर पांच मतदाता हैं। बिहपुर प्रखंड में पुरुष 46 हजार सात सौ 92, महिला 42 हजार एक सौ 56, थर्ड जेंडर दो वोटर हैं। खरीक प्रखंड में पुरुष 47 हजार तीन सौ दो, महिला 42 हजार सात सौ 38, थर्ड जेंडर पांच मतदाता हैं। गोपालपुर विधान सभा में मतदान केंद्र 260 है। सहायक मतदान केंद्र संख्या सात हैं।

ढोलबच्जा थाना में एक से सात मतदान केंद्र हैं। कदवा ओपी में आठ से 23 बूथ हैं। नवगछिया थाना में 24 से 83 मतदान केंद्र है। परवत्ता थाना में 82 से एक सौ चार बूथ है। रंगरा चौक ओपी में एक सौ पांच से एक सौ 67 मतदान केंद्र हैं। गोपालपुर थाना में एक सौ 68 से 231 बूथ है। इस्माईलपुर थाना में 232 से 260 मतदान केंद्र हैं। कुल 29 सेक्टर बनाए गए हैं। कुल वैद्य मतदाता एक लाख 21 हजार 90 हैं। कुल कारक छह सो 88 हैं। एसएसटी तीन है। वीवीटी एक है। फ्लाइंग स्क्वायड तीन हैं। बिहपुर विधान सभा क्षेत्र में दो सौ 40 मतदान केंद्र हैं। नारायणपुर प्रखंड में एक से 72 बूथ हैं। बिहपुर में 73 से एक सौ 55 मतदान केंद्र हैं।


