बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में शुक्रवार को महाविष्णु यज्ञ के वार्षिकोत्सव के अवसर पर लघु विष्णु यज्ञ हवन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। हवन-पूजन का कार्य मुख्य पुजारी डॉ. रतिशचंद्र झा द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान जीवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

आयोजकों के अनुसार, शनिवार को स्वामी सत्यनारायण प्रभु की पूजा संपन्न होगी। वहीं रविवार को सोनवर्षा हाई स्कूल मैदान में स्वामी अगमानंद जी महाराज द्वारा प्रवचन कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।

बताया गया कि 25 से 29 जनवरी तक गोरखपुर की विजयालक्ष्मी एवं अयोध्या के रामकिंकर दास जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *