नारायणपुर : फर्जी रसीद कटाकर जमीन का दाखिल खारिज कराने का आरोपी चकरामी निवासी दिगंबर मालाकार उर्फ डिगवा को पुलिस ने भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि दिगंबर से नवगछिया के धोबिनियां निवासी कविता देवी ने 10 धुर जमीन खरीदी थी।

दाखिल खारिज के नाम पर सात हजार रुपए सहयोगी के साथ ठगी कर ली थी। नारायणपुर सीओ व राजस्व कर्मचारी ने इसका खुलासा किया था। कविता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले के एक अन्य आरोपी सुमित कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *