एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को नवगछिया एसपी कार्यालय में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने हाल के दिनों में हुए आपराधिक मामले, विधि व्यवस्था, जाम की समस्या सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि नवगछिया में मुख्य रूप से ट्रैफिक की समस्य है। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्लान तैयार की है। विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जाम नियंत्रित हो इसको लेकर जाह्नवी चौक के पास टीओपी की स्थापना होगी। जिसमें तीन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

इसके साथ सड़क पर वाहन न लगे इसके लिए पुलिस अफसरों को को निर्देश दिया गया है। पुल पहुंच पथ पर वाहन के खराब होने की स्थिति में उसे हटाने के लिए इस पार में क्रेन की व्यवस्था के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर से नवगछिया आने के क्रम में मैंने देखा कि एक ट्रक पहुंच पथ पर खराब हो गया था जिसके कारण जाम लगा था। वर्तमान में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।मोकामा पुल से ट्रकों का आवागमन बंद होने से एनएच 31 पर जाम लग रहा है।

गश्ती की मॉनिटरिंग करें वरीय पदाधिकारी

एसएसपी आशीष भारती ने एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के साथ खरीक जिप सदस्य गौरव राय के बड़े भाई सोनू राय हत्याकांड की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसएसपी ने कहा कि नवगछिया में हाल के दिनों में हुए आपराधिक घटना में जो भी अपराधी फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सोनू राय हत्याकांड में जो अपराधी शामिल हैं वे घर छोड़ कर फरार हैं। पुलिस अपराधियों की सूचना संकलन करने में जुटी हुई है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि गश्ती टीम की मॉनिटरिंग पुलिस के वरीय अफसरों को करने को कहा गया है। वे इस पर बरारब नजर रखेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *