पत्नी ने जमीन बेचने का विरोध किया तो पंच ने उसके मुंह में गोली मार दी। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में शनिवार अलसुबह तीन बजे की है। जहां जमीन बेचने को लेकर पंच बीरबल मंडल और उसकी पत्नी अंजनी देवी के बीच विवाद हुआ और फिर गुस्से में बीरबल ने गोली मारी दी।

घटना के बाद बीरबल मंडल घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल अंजनी देवी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

बेटी शोभा कुमारी के बयान पर बीरबल मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शोभा ने बताया कि पिता चार भाई हैं। बंटवारा में पिता को डेढ़ बीघा जमीन हिस्सा मिला था। इसमें से उन्होंने 13 कट्ठा जमीन बेच दिया। वे फिर जमीन बेचना चाहते थे। मां का कहना कि सभी जमीन बेच दीजिगा तो लड़की की शादी कैसे करेंगे। इसी बात को लेकर पिता ने मां को गोली मार दी। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष प्रेम साह ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

चार साल पूर्व भी जिंदा जलाने का किया था प्रयास

ग्रामीणों की मानें तो बीरबल मंडल मनबढ़ू है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। चार साल पूर्व भी उसने पत्नी पर किसी गैर पुरुष से अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसकेे शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। इसके बाद गांव में पंचायत हुई थी। अंजनी के माता-पिता और समाज के लोगों के समझाने के बाद उस समय विवाद शांत हो गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर विवाद शुरू हो गया। वह पत्नी की अक्सर पिटाई करता था। इतना ही नहीं वह अपनी बेटी को भी प्रताड़ित करता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....