नवगछिया । नवगछिया में बेहतर पुलिसिंग रात्रि में औचक निरीक्षण और पैदल गश्ती से रात्रि में होने वाली घटनाओं में कमी आई है। एसपी ने अपराध गोष्ठी के बाद बताया कि मोबाइल ग्रुप पर विशेष नजर रखने के लिए टीम गठित की गई है। रात्रि पैदल गश्त होने के बाद सेंधमारी की घटना में कमी आई है। उन्होंने मार्च 2021 से लेकर के जून 2022 तक में लगभग 70% घटना की कमी की बात कही। उन्होंने कहा कि गोपालपुर थाना के सुकटिया बाजार में सोते हुए मिलने के कारण दो लोगों पर निलंबन की कार्रवाई के साथ-साथ अन्य कार्रवाई की जा रही है।
Total Downloads: 160
सड़क पर रुपया वसूलना संविधान के खिलाफ : एसपी ने कहा कि सड़क पर रुपया लेना संविधान के खिलाफ है। रुपया लेने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फोटो या वीडियो में कई तरह की बात सामने आयी है। उन्होंने कहा कि हाल में ही रंगरा के पीएसआई शशी कुमार का वीडियो वायरल हुआ था लेकिन रुपया लेने की पुष्टि नहीं थी फिर भी संदेहास्पद तस्वीर को देखते हुए तत्काल उसे लाइन हाजिर किया गया है साथ ही उस थाने के चालक को एक महीने के लिए ड्यूटी से हटा दिया गया है।
एसपी ने बताया कि मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सभी स्तर से समीक्षा के बाद रंगरा प्रथम स्थान, गोपालपुर द्वितीय स्थान एवं इस्माईलपुर भवानीपुर थाना तृतीय स्थान पर रहा। एसपी ने बताया कि नवगछिया में बकरीद शांतिपूर्ण हो इसके लिए हर स्तर पर व्यवस्था की गई है। खरीक में 2 दिन पूर्व कार चालक की हत्या मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है।

दो दिन में इसका भी उद्भेदन कर लिया जाएगा। इस अपराध गोष्ठी के मौके पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार डीएसपी हेड क्वार्टर सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह विनय कुमार नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार महताब खान मनी पासवान रामचंद्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।
