नारायणपुर | सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते हुए वीडियो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद भवानीपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू की।
Total Downloads: 165
जांच में सामने आया कि आरोपी युवक नीतीश कुमार, भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव का निवासी है। उसकी लोकेशन की पुष्टि के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि नीतीश अपने घर पर मौजूद है, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उससे यह पूछताछ कर रही है कि कट्टा उसने कहां से और कैसे हासिल किया।
