नवगछिया। नवगछिया स्टेशन रोड में लगने वाली सब्जी मंडी को पुराने चिह्नित स्थल पर ले जाने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। रविवार को नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, सीओ व अन्य पदाधिकारियों के साथ स्टेशन रोड पहुंच कर सब्जी विक्रेताओं को समझाते हुए कहा कि वे लोग अपने निर्धारित स्थल पर चले जाएं। स्टेशन रोड में सब्जी दुकान लगने से रोजाना जाम की समस्या होती है।
Total Downloads: 102
एक तरफ जाम से निजात दिलाने के लिए नवगछिया प्रशासन जोरशोर से लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर रेलवे के एई ने सब्जी मंडी जाने वाले दूसरे रास्ते पर लोहे के तार की जाली और पिलर डालकर रास्ते को बन्द कर दिया। इस दौरान नगर परिषद के जेई ने रास्ता बंद करने से रेलवे के एई को मना भी किया लेकिन वे नहीं मानें।
वहीं एसडीओ ने श्रीपुर में विस्थापितों को दी गयी पर्चा वाली जमीन को देखा। पर्चाधारियों ने लोगों द्वारा अवैध दखल किये जाने की शिकायत की थी। एसडीओ ने नवगछिया सीओ को विस्थापितों को मिली पर्चा वाली जमीन पर दखल दिलाने का निर्देश दिया।

