बिहपुर । गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहपुर प्रखंड के ई-किसान भवन बिहपुर में अमरपुर गांव निवासी स्वंत्रता सेनानी स्व. विशुनदेव सिंह की पत्नी सावित्री देवी (86) का सम्मान किया गया।

लेखापाल धीरज कुमार के संयोजन में प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने सावित्री देवी को बुके और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। पुत्र संजय चौधरी कहते हैं कि मेरे पिता ने हमें भी सिखाया है की कभी अन्याय और दमन के खिलाफ झुकना नहीं और अपने ईमानदारी और सत्कर्म से डिगना नहीं है।

इस मौके पर सावित्री देवी के तीनों पुत्र प्रभाषचंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी और संजय कुमार चौधरी समेत बीडीओ एसएन पंडित, सीओ लवकुश प्रसाद, बीपीआरओ काजल कुमारी, उपप्रमुख एनामुल, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *