नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सैदपुर गांव निवासी स्वर्गीय बाबू अच्युतानंदन सिंह की पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संस्था के द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता संस्था के संयोजक शारदा प्रसाद सिंह सैदपुरी ने किया।संचालन शंकर सिंह अशोक ने किया।इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संयोजक श्री सैदपुरी ने कहा कि नेताजी महान स्वतंत्रता सेनानी थे।अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराने हेतु अंग्रेजी हुकूमत की लाठियां खाईं और जेल की यातनाएं झेली।आजादी के बाद देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी ने उन्हें ताम्रपत्र से सम्मानित किया।

इनके योगदान में गोपालपुर प्रखंड एवं नवगछिया अनुमंडल में कई विकास कार्य हुए हैं। इनके नेतृत्व में सड़क बिजली से लेकर के गांव गांव में कई सरकार की योजना पहुंची है।इस अवसर पर बाल्मिकी कुंवर, शंभू शरण सिंह,निरंजन राय,रंजन मंडल,पं अत्यानंदन झा,निलेश कुमार, अश्विनी कुमार,गणेश भारती आदि लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *