नवगछिया प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति एवं सभी 10 पंचायत के मुखिया के साथ बैठक की गई जो बेहद हो बैठक हंगामेदार रही। बैठक में किसी भी विभाग के पदाधिकारी शामिल नहीं थे। उपप्रमुख गौतम कुमार की ओर से आरोप लगाया गया है कि कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रमुख द्वारा मनमानी की जा रही है और कुछ पंचायत समितियों द्वारा जबरदस्त तरीके से कार्य करवाया गया है।
जिसमें नवगछिया प्रखंड के आधे से ज्यादा पंचायत समितियों की अनदेखी की गई है और यहां पर बैठक के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा सिर्फ प्रखंड प्रमुख को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बिना सर्वसम्मति के प्रखंड प्रमुख द्वारा मनमाने तरीके से कार्य को किया जा रहा है। उपप्रमुख गौतम कुमार ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति के बैठक में प्रखंड प्रमुख के साथ-साथ उसके पुत्र भी बैठक में शामिल होते हैं,
जो गलत बात है। कई बार प्रदाधिकारियों को भी कहा गया, मगर उनके द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि सभागार में हथियार के साथ घुसना गलत बात है। इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों की भी करेंगे। नवगछिया प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह ने कहा कि उनकी मां बुजुर्ग है। जिसके कारण उनके साथ एक आदमी को बैठक में जाना पड़ता है इस कारण से यह बैठक में अपनी मां के साथ जाते हैं।

कार्यपालक पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्लॉक पंचायत डेवलपमेंट प्लान योजना, षष्टम वित्तीय आयोग को योजना, मनरेगा से संबंधित योजना पर चर्चा की गई। साथ ही अगले वित्तीय वर्ष की योजना को पारित किया गया। उप प्रमुख द्वारा लगाए गए आरोपों पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि यह दोनों का आपसी मामला है। बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे और योजनाओं पर चर्चा की गई है।

