बिहपुर प्रखंड के हरियो त्रिमुहान में कोसी नदी में छठ घाट बनाने के दौरान डूबा रोशन कुमार दूसरे दिन गुरुवार को भी नहीं मिला। गोताखोर नदी में खोजने में जुटे रहे। सूचना पर बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र हरियो त्रिमुहान कोसी घाट पहुंचकर युवक के पिता सुरेंद्र शर्मा, मां नीलम देवी, दादी साबो देवी समेत अन्य परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया।

भाई निलेश, अखिलेश, कन्हाई, बहन फूल देवी, पुसा देवी, सुषमा कुमारी व लुक्खी कुमारी का घाट पर ही बुधवार से रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया चंचला देवी ने रोशन के पिता को पांच हजार रुपये सहायता के रूप में दिये।

इस दौरान विधायक ने कोसी तट पर बनने वाले छठघाटों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से खतरनाक घाट पर पूजा करने के लिए नहीं जाने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की। मौके पर रूपेश कुमार रूप, ई. सोनू मिश्रा, प्रभुनंदन चौधरी, कल्याण झा, व्यास मिश्र, ज्ञानदेव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *