बिहपुर प्रखंड के हरियो गांव में हुए गोलीबारी मामले में नामजद दीपक रविदास को पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि बीते आठ नवंबर को गोलीबारी और रोड़ेबाजी में 62 वर्षीय नंदलाल साह को पैर में गोली लगी थी। इधर गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को कोर्ट मे प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।

