बिहपुर । अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात प्रखंड के मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरधाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से लेकर देर शाम तक जलार्पण के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने उपवास रखकर मंदिरों में भोले भंडारी की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। भगवान भोलेनाथ को पुष्प, बेलपत्र के साथ भांग, धतूरा, मिष्ठान्न आदि अर्पित किया। इस दौरान हर हर महादेव, जय बाबा भोले भंडारी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

Whatsapp group Join

वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा समेत गोपाल चौधरी, संजय राय, चंदन चौधरी, डब्लू राय, अजीत कुंवर, रामदेव मंडल व विलास कुमार ने बताया कि सावन की दूसरी सोमवारी पर करीब 80-85 हजार शिवभक्तों ने जलार्पण किया।ब्रजलेश्वरधाम में शिवभक्तों की सेवा के लिये निःशुल्क दवाई की व्यवस्था की गई है।

शिवभक्तों की भारी भीड़ देखते हुये बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार लगातार क्षेत्र में गश्त लगाते दिखे। वहीं सोमवारी पर विजय राय, सुधीर पासवान, छोटू गोसाई, मुन्ना बाबा समेत मड़वा गांव के सैकड़ों नवयुवकों की भागीदारी देखी जा रही थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet