ढोलबज्जा : सोमवार की शाम कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु राउत पुल पर एक अज्ञात हाइवा ने मारूती कार में जोरदार धक्का मार कर फरार हो गया. धक्का लगते हीं मारूती सड़क के इस पार से फेंका कर सड़क के दुसरे साइड जा पुल किनारे बने रेलिंग में टकरा कर बची.
Total Downloads: 375
उस पर सवार नवगछिया संतसंग मंदिर के फूल बाबा व उसके ड्राइवर बाल-बाल बच गए हैं. वहीं धक्का लगने से मारुती कार की अगला और पीछला दोनों गुल्ला पूरी तरह टूट गया है. फूल बाबा प्रासपुर कदवा में श्रवण राय के यहां से सत्संग करा वापस नवगछिया मंदिर जा रहे थे.

इसी बीच पुल पर पीछे से आ रही हाइवा ने धक्का मार दिया था. घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रही कदवा थाना की पुलिस के साथ एस आई संजय कुमार यादव मौके पर पहुंच सड़क पर से क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटाने का प्रयास कर रहे थे.

