नवगछिया: कटिहार बरौना रेल खंड पर हाटे बजारे एक्सप्रेस में हुई स्वर्ण व्यवसायी से 2 करोड़ मूल्य के सोने की लूट हुई है. नवगछिया रेल थाना अन्तर्गत काढ़ागोला और बखरी स्टेशन स्टेशन के बीच मधेपुरा के व्यवसायी से लूट हुई है.

बताया जा रहा है कि व्यवसासी 2 किलो से ज्यादा का सोना सियालदह से मधेपुरा ले जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया और कटिहार जिले की पुलिस, रेल पुलिस, आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.

लूट के बाद फायरिंगः बताया जा रहा है कि एसी कोच में लूट के बाद अपराधियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया. मौके पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए निकल गये. लूट की घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं. वहीं कटिहार (रेल) एसपी संजय भारती, डीएसपी कुमार देवेन्द्र, नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, जीआरपी प्रभारी सहित कई अधिकारी मौके पर कैंप कर छानबीन कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *