नवगछिया : 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय बाल भारती विद्यालय के प्रांगण में दोनों विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Whatsapp group Join

विद्यालय के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु बल दिया। विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा ने योगा का आध्यात्मिक और भौतिक महत्व बताया।

विद्यालय के योग प्रशिक्षक संजय मावंड़िया और राजीव ने सबो को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया और योग के महत्व से भी अवगत करवाया। डॉ. अशोक केजरीवाल ने कहा कि योग से एकाग्रता का विकास होता है।

प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत में बिहपुर विस एनडीए के केंद्रीय कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल और बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र ने किया। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर पूजा कार्यक्रम भी रखा गया था। वहीं सांसद ने कहा कि बिहपुर विस समेत पूरे भागलपुर लोस क्षेत्र का विकास पूरी रफ्तार के साथ होगा।

वहीं दोनों नेताओं ने कहा कि भागलपुर के लिए प्रस्तावित मेट्रो रेल को बिहपुर तक लाने का हरसंभव प्रयास होगा। इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, भाजपा अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी, प्रो.गौतम कुमार, ज्ञानदेव मोदी, सन्नी कुमार आदि ने कहा कि इस एनडीए कार्यालय में विधायक रोजाना शाम पांच से सात बजे तक जनता से सीधा संवाद करेगें।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *