नवगछिया : अखिल भारतीय संतमत सत्संग का तीन दिवसीय 111 वां महाधिवेशन शनिवार को शुरू हुआ। महा अधिवेशन के प्रथम दिन सुबह पाली में स्वामी सजीवानंद, ओमकारानंद महाराज, राम नंदन शास्त्री, जय कुमार बाबा, नरेश आनंद महाराज, स्वामी प्रमोद महाराज, डॉ. गुरु प्रसाद, सतनारायण ब्रहमचारी, गुरु सेवी भगीरथ महाराज ने प्रवचन किया।

स्वामी संजीतानंद महाराज ने कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने का मार्ग सत्संग है। यहीं से हमें सभी ज्ञान मिलता है। संसार में सत्संग के अलावा और कहीं ज्ञान की प्राप्ति नहीं होगी चाहे आप पूरे संसार घूम लें। ज्ञान की प्राप्ति तो सत्संग से ही होगी। ओंमकारानंद महाराज ने कहा कि परमात्मा सब जगह है। परमात्मा को प्राप्त करने के लिए सत्संग जरूरी है। रामनंदन शास्त्री ने कहा कि सत्संग करने वालों का परिवार कभी दुखी नहीं होता उनका कारोबार खूब चलेगा। जय कुमार बाबा ने कहा कि सत्संग में अमृत की वर्षा होती है। तपस्या से भी बढ़कर सत्संग है। नरेश आनंद महाराज ने कहा कि परमात्मा का जीव के ऊपर कृपा होती है तभी सत्संग सुनने का मौका मिलता है जो किसी से भी आशा नहीं रखता वह संत कहलाता है। अरविन्द बाबा ने कहा कि जो आदमी सत्संग यज्ञ कर लेता है उनसे सभी तरह के यज्ञ हो जाते हैं। डॉ. गुरु प्रसाद ने कहा कि हम लोगों का बहुत पुण्य ही है जो हम लोगों को इतने संत का दर्शन हो रहा है। स्वामी प्रमोद महाराज ने कहा कि मन को समझा लीजिए मन को सत्संग में लगा लेना चाहिए, भाग्य से ही सत्संग मिलता है जो संत के शरण में रहते हैं उनका उद्धार हो जाता है। गुरुसेवी महाराज ने कहा कि सत्संग करने से तत्काल लाभ मिलता है। पूरा मन सत्संग रूप में बह जाता है। संत के संग करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया ने बाहर से आए हुए सत्संग प्रेमियों से आग्रह किया कि वह भोजन पानी शौचालय का सही उपयोग करें इधर उधर गंदगी ना फैलाएं। पंकज बाबा ने कहा कि सत्संग के पहले दिन ही सत्संग प्रेमियों से पूरा पंडाल भर चुका है।

सड़कों पर उमड़ा सत्संगियों का रैला :

सत्संग सुनने के लिये शनिवार को सत्संगियों का रेला उमड़ पड़ा है। सत्संग प्रेमी ट्रेन और बसों में भर कर सत्संग सुनने के लिए आ रहे हैं। नेपाल, उत्तराखंड, यूपी, एमपी सहित बिहार के कोने-कोने से श्रद्धालु सत्संग सुनने आए हैं। सत्संग प्रेमियों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए एनसीसी के जवान और बजरंग दल काफी मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है। क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया और कसौधन वैश्य समाज ने रेलवे स्टेशन पर एक कैंप लगाकर उसमें जल सेवा, गुड़ चना सत्संग प्रेमियों के लिए व्यवस्था की गई और सत्संग प्रेमियों को सत्संग स्थल पहुंचाने में सहयोग किया जा रहा है। कहलगांव विधायक पवन यादव, अर्जुन कॉलेज के निदेशक राजीव कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, अजय किशोर यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, गोपी यादव, हलदार यादव, श्रीकांत साह, महेंद्र यादव, श्याम सुंदर पोद्दा,र कुमोदी यादव आदि लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *