जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हाईस्कूल नवगछिया में रविवार को हुआ। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद थे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट प्रमोशन दिया गया।

येलो बेल्ट में श्रिया कुमारी, विजय कुमार, सोनू कुमार, अर्पित कुमार, जयंत राज, रितु प्रिया उर्त्तीण हुई। ग्रीन बेल्ट में राजेश कुमार, श्रेया कुमारी, मेघा कुमारी, ऋषव राज उर्त्तीण हुए। ग्रीन वन बेल्ट में अदित्य मिश्रा एवं ब्लू बेल्ट में विजय कुमार मंडल उत्तीर्ण हुए। ब्लू वन बेल्ट में रवि कुमार व रेड वन बेल्ट में राजेश कुमार मिश्रा, मिथुन कुमार, कुणाल कुमार मिश्रा सफल हुए।

संघ के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने कहा कि खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच अवधेश कुमार, राजेश मिश्रा, विकास चौरसिया, जेम्स, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *