नवगछिया : नवगछिया के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों का टीकाकरण प्रारंभ हो गया. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने फीता काट कर टीकाकरण का उद्घाटन किया जबकि मौके पर नवगछिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ बीएल चौधरी, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एके केजरीवाल, हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से जीतने के लिए टीका लेना बहुत ही आवश्यक है. किशोरवय उम्र के छात्र एक दूसरे को टीका लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोरोना के दूसरे लहर में जो जान माल की क्षति हुई थी, उससे बचा जा सके. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद ने कहा कि अपने एक माह के कार्यकाल में उन्होंने देखा कि नवगछिया के स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के क्षेत्र में एक मिशाल कायम किया है.

आगे भी उसी तरह कार्य होगा. उन्होंने कहा कि टीकाकरण को गति देने के लिए वे एक टीम तैयार करेंगी. मौके पर डा बीएल चौधरी और एके केजरीवाल, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने भी अपने संबोधन के माध्यम से कोरोना की लड़ाई में वैक्सिनेशन को एक मात्र हथियार बनाया. अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल और प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद ने कई छात्र छात्राओं को अपनी निगरानी में वैक्सिनेशन करवाया. मौके पर नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कयमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद, डॉ बी एल चौधरी, एके केजरीवाल, सुरेंद्र सिंह, शिक्षक ब्रजेश कुमार छाया, चंचल कुमार, राजेन्द्र यादव समेत कई स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी देखी गयी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet