नवगछिया। 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाली महागठबंधन की ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने हेतु मकन्दपुर चौक स्थित राजद कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें भागलपुर तथा नवगछिया जिला प्रभारी तथा भभुआ विधानसभा के विधायक भरत बिंद ने भाग लिया।
Total Downloads: 81
विधायक ने जिला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों को पार्टी का झंडा, टोपी, गमछा, पत्रिका और बैनर वितरण किया। उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश देते कहा कि सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को इकट्ठा करने के लिए मुस्तैदी के साथ लग जाएं।
मौके पर मतस्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र महालदार निषाद, भागलपुर के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, नवगछिया के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

