बिहपुर : पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर अपराह्न करीब चार बजे नवगछिया एसपी पूरण झा बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वर धाम पहुंचे। यहां चल रहे तीस दिवसीय श्रावणी मेला के विधि व्यवस्था को लेकर मेलाक्षेत्र का निरीक्षण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
इस दौरान झंडापुर और बिहपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं एसपी ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा, डब्लू राय, गोपाल चौधरी और मृत्युंजय पाठक आदि के साथ व्यवस्था की समीक्षा भी की। कमेटी ने प्रशासन की व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
