नारायणपुर । प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप पास एनएच 31 सङक पर मंगलवार की रात हुई गैस सिलेंडर ट्रक में आग लगने को देखने गुरुवार को भी लोग पहुंच रहे। गुरुवार की सुबह भारत गैस से आए जगजीत सिंह ने सिलेंडर व ट्रक के मलबे को मजदूर से उठवा कर भवानीपुर पुलिस की उपस्थिति में ले गये। बलहा निवासी फतुल्ली यादव को जगजीत सिंह ने बासा जलने का मुआवजा राशि दिया। 70 वर्षीय वृद्ध फतुल्ली यादव लगभग एक सौ फीट की दूरी पर सुरक्षित रहा।
Total Downloads: 185
भारत गैस के अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि ट्रक में 374 सिलेंडर लदे थे। विस्फोट से दहले लोग अभी भी घटना की चर्चा लगातार कर रहे।
भवानीपुर पुलिस ने बताया कि चालक मृतक मंटु यादव के शरीर के अंश को पोस्टमार्टम के अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भागलपुर भेज दिया। परिजन को वहां से पोस्टमार्टम कराकर शव का अंश सौंपा गया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच कर अनुसंधान होगा।

