नवगछिया : सड़क के ध्वस्त होने के बाद दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग कलबलिया धार की ओर टकटकी लगा कर देख रहे हैं. एक शव के बरामद होने के बाद देर रात भी बड़ी संख्या में लोग कलबलिया धार पर जुट गए है. ध्वस्त सड़क वाले स्थल पर दोनों तरफ 50 – 50 मीटर तक सुरक्षित कर लिया गया है. इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बोलेरो बहने की घटना को लोग अफवाह मान रहे थे लेकिन शव मिलते ही लोगों के बीच चर्चा है कि बोलेरो में कई शव दबे हो सकते हैं. नवगछिया सीओ विद्यानंद राय ने कहा कि शव की बरामदगी के बाद उम्मीद जगी है। वाहन की तलाश लगातार जारी रहेगी. सर्च कर रही एसडीआरएफ की टीम के चार ऑक्सीजन का सिलेंडर समाप्त हो गया है. सिलेंडर सुबह तक आ जाएगा. उसके बाद पुनः दोनों वाहनों को खोजा जाएगा. कलबलिया धार से शव बरामद होने के बाद स्थल पर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्थल पर पदाधिकारी व सुरक्षा बल कैम्प किये हुए हैं.
Total Downloads: 354
इधर आनन फानन में किसान केले की खन्ही निकाल रहे हैं
एक तरफ बोलेरो और ऑटो की तलाशी अभियान को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं तो दूसरी तरफ किसान आनन फानन में केले की खन्ही को अपने अपने खेतों से निकाल रहे हैं. मालूम हो कि करीब सौ एकड़ में केले की फसल लगी है. औने पौने भाव मे केले की फसल किसान अपने खेतों से निकाल रहे हैं. किसानों को व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है.


तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर
गंगा के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. जिसके कारण विक्रमशिला सेतु पर दबाव बढ़ता जा रहा है. दूसरी तरफ जलमग्न इलाकों में और ज्यादा स्थिति खराब हो रही है. अगर इसी तरह चार दिनों तक गंगा का जल स्तर बढ़ता रहा तो नवगछिया के तेतरी, पकड़ा, जगतपुर आदि गांवों में बाढ़ का पानी फैल जाएगा. जिससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी और कई महत्वपूर्ण सड़कों का संपर्क विक्षेदित हो जाएगा.

