गोपालपुर| थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 45 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी-छिपे शराब बेचता है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
बुधवार को भी वह टोटो से शराब लेकर बेचने जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह पुलिस की गाड़ी देख कर भागने लगा। लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
टोटो की तलाशी लेने पर उससे शराब मिली। पुलिस ने टोटो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
