नवगछिया | थाना क्षेत्र के मुसहरी पट्टी में रहने वाले राजमिस्त्री विजय ठाकुर 7 दिन से लापता है। पत्नी गुंजन देवी ने पुलिस को आवेदन देकर पति की तलाश करने की गुहार लगाई है। पत्नी ने बताया कि पति 16 अक्टूबर को नवगछिया से पटना जाने के लिए घर से निकले थे।

इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा है। पति का मोबाइल भी बंद है। गुंजन देवी ने बताया कि वह मूलरूप से खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के चेराखेरा बहुरवा के रहने वाले हैं। पांच साल से उसका पूरा परिवार मुसहरी पट्टी स्थित किराए के मकान में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *