नवगछिया : नवगछिया के बाजार समिति के मैदान में आयोजित स्वर्गीया छेदो देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा लीग मैच मंगलवार को संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का तीसरा लीग मैच कटिहार एवं नारायणपुर टीम के बीच खेला गया. तीसरे लीग मैच में कटिहार की टीम सात विकेट से विजई हुई. प्रतियोगिता में नारायणपुर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

नारायणपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर कुल 97 रन बनाए. नारायणपुर टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज जम नहीं सका. जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी कटिहार की टीम ने 13 ओवर में अपने 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. 96 के स्कोर पर कटिहार की टीम के अनिकेत कुमार ने चौका लगाकर अपनी टीम को विजयश्री दिलाई.

कटिहार की ओर से चार गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि नारायणपुर के दो बल्लेबाज रन आउट हुए. इस तरह से मैच का परिणाम कटिहार के पक्ष में रहा. कल कटिहार की ही एक और टीम और नवगछिया के बीच चौथा और अंतिम लीग मैच खेला जाएगा. आयोजक डा.रजनीरमण झा ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और साथ ही अमित कुमार पांडे एवं उसकी टीम को सुंदर व्यवस्था के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *