नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि के आज सम्पन्न हुए चुनाव में रणविजय यादव 3 मतों से विजयी घोषित हुए. जिनको कुल 30 मत प्राप्त हुए. प्रतिद्वंद्वी राजकिशोर सिंह को 27 मत प्राप्त हुए. 59 मतदाताओं में से 57 मतदाताओं ने मतदान कर दिया है.
Total Downloads: 192
शेष 2 मतदाता अनुपस्थित रहे. इस मतदान के दौरान सबसे पहला मतदान प्रत्याशी रणविजय यादव ने और दूसरा मतदान भी दूसरे प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने तथा अंतिम मतदान शिक्षक संघ के सचिव रामानंद सिंह ने किया.


कॉलेज के प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह, प्रोफेसर सुबोध यादव, प्रोफेसर डॉ राम लखन यादव, रामचंद्र यादव, रामानंद सिंह, राजेश कनोडिया, अनिल यादव, पूर्व सांसद अनिल यादव, कॉलेज के प्राचार्य गोपालकृष्ण चौधरी, बेजेपी के नगर उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार यादव ने भी उन्हें बधाई दी है.

