विक्रमशिला पुल के निचले आर्टिकुलेशन (जोड़बंदी) सस्पेंडेड स्पेन में (फैला हुआ स्पेन) में आई दरार की मरम्मत शुरू हो गई। 14 करोड़ से पुल बचाने के लिए हो रहे काम में मंगलवार को पुल में कार्बन प्लेट लगाने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से को गलेंड्रिंग कर तोड़कर हटाने काम शुरू हो गया। इसे केमिकल्स, मैक्रो पाउडर, बालू और कंक्रीट से भरने की कवायद भी की गई। 4.70 किलोमीटर लम्बे पुल की शुरुआत से अंतिम छोर तक दोनों ओर कार्बन प्लेट लगाए जाएंगे।

ज्वाॅइंट व बेयरिंग भी बदलने का काम चल रहा है। पुल मरम्मत के पहले चरण में मंगलवार को ड्रिलिंग, ग्राइंडर, कंक्रीट व प्लास्टर का काम चल रहा है। ठेका एजेंसी ने पुल के नीचे सस्पेंडेड स्पेन में आई दरार को भरने के लिए पहले ड्रिल किया। ग्राइंडर से तोड़कर हिस्से हटाए गए फिर कंक्रीट डालकर प्लास्टर किया गया। दरार भरने को जगह-जगह ड्रिल कर रबर के पाइप भी लगाए गए। इन्हीं से मटेरियल इंजेक्ट जाएगा।

विक्रमशिला पुल के अंदरूनी हिस्से को दुरुस्त करने लिए किया जाएगा इंजेक्ट, इंजीनियर रिपेयरिंग के काम में जुटे

विक्रमशिला पुल के निचले हिस्से में आई दरार को भरते कर्मचारी।

कार्बन प्लेट देगा दोगुनी मजबूती : कार्बन प्लेट लगने से पुल की मजबूती दो गुना बढ़ जाएगी। स्पेन की दरार भरने के लिए लग रहे रबर पाइप में मटेरियल इंजेक्ट करने से पहले एक्सपेंशन ज्वाॅइंट काे उठाया जाएगा। ठेका कंपनी के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कार्बन प्लेट लगाने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से को गलेंड्रिंग कर तोड़कर हटाया जा रहा है।

 

विक्रमशिला सेतु बंद होने के दौरान गंगा में चल सकते हैं मालवाहक जहाज

भागलपुर | विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक बंद होने के दौरान गंगा के रास्ते मालवाहक जहाज चल सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें बताया गया कि गंगा में मालवाहक जहाज चलाया जाए, ताकि वाहनों के आवागमन में परेशानी न हो। अब वहां से इस पर सहमति बनने के बाद तय होगा कि जिले के किस हिस्से से गंगा में मालवाहक जहाज चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा पुल निर्माण निगम से लेकर अन्य संबंधित विभागों को भी पुल पर ट्रैफिक बंद होने की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अन्य विभाग भी अपने स्तर पर तैयारी पूरी कर ले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *