नवगछिया : डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जाह्नवी चौक से बिंद टोली व ब्रह्मोत्तर बांध का निरीक्षण सोमवार की दोपहर को किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस्माईलपुर के पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने डिमाहा गांव के निकट स्पर संख्या तीन के निकट पिछले वर्ष हुए कटान स्थल को देखा। स्पर संख्या छह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता को नदी के उस पार मिट्टी कटिंग कराने का निर्देश दिया। ब्रह्मोत्तर बांध के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता को पुनः क्षतिग्रस्त हुए भाग को रीस्टोर करने का निर्देश दिया ।वहीं छह नंबर के पास बने नोज को देखा।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार  ने डीएम से अगले वर्ष रिवर के ऑपोजिट साइड में सोल कटिंग  कार्य करवाने की मांग की, कहा  इससे बांध  पर दबाव कम होगा। इस्माईलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने इस्माईलपुर प्रखंड में  गंगा के बाढ़ के कारण वहां के लोगों की समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने रंगरा प्रखंड के झल्लू दास टोला, ज्ञानी दास  टोला में हो रहे  कटाव में जितने घर गंगा में विलीन हुए हैं नवगछिया के एसडीओ  उत्तम कुमार से पूरी रिपोर्ट मांग की है। डीएम ने कहा कि जितने घर विलीन हुए हैं। जांच कर उसे मुआवजा दिया जाएगा।

वहीं दो दिन पूर्व गोपालपुर के ब्रह्मोत्तर बांध कटाव  हुआ था वहां भी बांध का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के क्रम में बांध की विस्तृत जानकारी ली। सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू मुखिया ने डीएम से कहा कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण यह बांध टूटा है। उन्होंने डीएम से इस तटबंध का निर्माण नये सिरे से किसानों की जमीन अधिग्रहण कर करवाने की मांग की। गोपालपुर के अंचलाधिकारी को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बाढ प्रभावित इलाके का नियमित भ्रमण करने का निर्देश दिया।

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानीदास टोला में गंगा नदी के कटाव के कारण जिनके घर नदी में समा गये हैं, उनकी सूची बनाने का निर्देश दिया। मौके पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, कार्यपालक अभियंता ई दिनेश पासवान, पीएचईडी के एसडीओ विकास कुमार सिंह, इस्माइलपुर जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल, नितेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *