नवगछिया| जीबी कॉलेज नवगछिया के हिंदी विभाग में रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य सह विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग प्रो. डा. शिवशंकर मंडल थे। निर्मित, गुलशन, विशाल, काजल, मेहर, राधा द्वारा कविता पाठ और बादल, सुमन, रविश, गुड़िया के द्वारा दिनकर के जीवन व्यक्तित्व और उनके राष्ट चेतना पर प्रकाश डाला गया।

Whatsapp group Join

कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार, डॉ राजकुमार प्रसाद, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, प्रो मुसर्रत हुसैन, प्रो अमित कुमार आलोक, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। मंच संचालन घनश्याम कुमार के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ ममता कुमारी के द्वारा किया गया।

नवगछिया| राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य कॉलेज में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई।

मौके पर प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद नईमुद्दीन और वरिष्ठ शिक्षक दिनकर आचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी दीपशिखा और रामचंद्र भगत के अलावा अन्य शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे। हिंदी विभाग के वरीय शिक्षक राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रकवि के जीवन, चरित्र व सामाजिक सद्भाव के पहलुओं पर चर्चा की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *