नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एनएसएस के तत्वावधान में एक संगोष्ठी हुई। इसका विषय बदलते समाज में महिला की भूमिका था।

संगोष्ठी में शिक्षकों ने कहा कि अब महिलाएं बदलते समाज में घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ गयी हैं और विकास कार्यों में लगी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुदामा यादव ने की। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. बिंदेश्वरी सिंह, डॉ. असदुज्जमा, प्रतिभा कुमार सहित कई शिक्षकों ने अपनी बातें रखीं। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *