– शिविर लगाकर किसानों की जमीन का लिया जाएगा दस्तावेज, फिर मुआवजे का हुआ भुगतान

नवगछिया : मध्य बिहार को कोसी सीमांचल के साथ साथ प्रत्यक्ष रूप से पड़ोसी देश नेपाल से जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी योजना बिहपुर बीरपुर एनएच 106 के मीसिंग लिंग के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है. प्रशासन स्तर से इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. किसानों की जमीन चिन्हित के बाद किसानों को नोटिस भी कर दिया गया है.

प्रशासन स्तर से अब शिविर लगाकर किसानों की जमीन के दस्तावेज लिए जाएंगे और इसके बाद किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा की राशि भुगतान किया जाएगा. नवगछिया डीसीएलआर परमानंद साह ने बताया कि अगले सप्ताह से शिविर लगाकर किसानों के दस्तावेज जमा लिए जाएंगे. भूमि अधिग्रहण को लेकर युद्ध स्तर से कार्य किया जा रहा है. एक दो दिन में शिविर की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि किसानो को उक्त शिविर में दस्तावेज के रूप में भेजी गई नोटिस की छायाप्रति, शपथपत्र, खतियान की छायाप्रति, मालगुजारी रसीद की अद्यतन मूल प्रति, भूमि स्वकमित्व प्रमाण पत्र की मूल प्रति, वंशावली प्रमाण पत्र, परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र, निबंधित बेमाना, बांड की प्रति, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति, दो फोटो, निर्वाचन पहचान पत्र की छायाप्रति एवं पैन कार्ड की छाया प्रति शिविर में उपलब्ध कराना होगा. मालूम हो कि 1478.40 करोड़ की लागत से कोसी नदी पर दो पुल एवं सड़क का निर्माण किया जाना है.

एनएच 106 के सड़क निर्माण के लिए बिहपुर प्रखंड में 5.25 किमी एवं मधेपुरा के फुलौत में डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है. जिसको किसानों की जमीन अधिग्रहण किया जाना है. बिहपुर प्रखंड में छह मौजा की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. एनएच 106 सड़क निर्माण को लेकर 20. 83 हेक्टेयर जमीन एवं 5.91 हेक्टेयर वन भूमि पर सड़क का निर्माण होना है. सड़क निर्माण में बिहपुर प्रखंड के छह मौज बिहपुर गोविंदपुर, तुलसीपुर, हरियो, कहारपुर, किसनपुर बनवारी, तरहना मौजा स्थिति किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *